पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी के बाद जमाती खुद सामने आने लगे।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
रूद्रपुर। उत्तराखंड डीजीपी के निर्देश के बाद जमात में गए लोग खुद सामने आ रहे हैं। रुद्रपुर में एसपी सिटी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि अब तक जिले में 15 जमाती खुद निकलकर आए हैं। इन सभी का मेडिकल करवा कर क्वारंटीन किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक ने चेतावनी जारी की है कि छिपे हुए जमातियों के पास सोमवार तक पुलिस के सामने आने का आखिरी मौका है। यदि उसके बाद कोई पकड़ा जाता है तो उस पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

