FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ जिले में कुल 2808 ऐसे ब्यक्ति जिन्होंने जिले में कहीं भी यात्रा की गई उन्हें निगरानी में रखा गया है,

 न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ। जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे के निर्देशानुसार कोरोना वायरस(COVID-19) के संक्रमण की रोकथाम हेतु विभिन्न टीमों का गठन कर जनपद स्तर पर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कड़ी निगरानी करने हेतु जिला स्तर पर कलक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।जिसमें विभिन्न विभागों के कार्मिकों समेत रेडक्रास वालिंटियर भी लगाए गए हैं,जिनके द्वारा कंट्रोल रूम से जनपद में होम या संस्थागत कोरेनटार्इन किये गये व्यक्तियों से लगातार संपर्क कर उनके सेहत की स्थिति आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही हैं।मंगलवार को भी कंट्रोल रूम से इन सभी ब्यक्तियों से दूरभाष से संपर्क कर जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में कुल 2808 ऐसे ब्यक्ति जिन्होंने जिले में कहीं भी यात्रा की गई उन्हें निगरानी में रखा गया है, इन सभी ब्यक्तियों से प्रतिदिन जानकारी ली जा रही है। इसके अतिरिक्त 1141 ब्यक्ति जो जिले में बाहर से आए थे वह होम कोरंटीन में हैं उनसे भी नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली जा रही है । जिले में मंगलवार तक कुल 31 ब्यक्तियों को संस्थागत कोरंटीन किया गया है। जिले में प्रशासन द्वारा कुल 15 स्थानों में राहत शिविर लगाए गए हैं जिसमें कुल 1456 ब्यक्तियों को भोजन कराया जा रहा है।इसके अतिरिक्त विभिन्न जरूरत मंद ब्यक्तियों को आवश्यक सामग्री वितरित की जा रही है जिसमें 800 फूड पैकेट खाद्य विभाग द्वारा वितरित किए गए।अन्नपूर्णा योजनांतर्गत 4674 राशन किट 279 लीटर दूध के साथ ही 18483 पोषाहार वितरित किया।

Share This News