अल्मोड़ा से 6 लोगों की सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेज गए थे, आज शाम सभी 6 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
हल्दवानी। करोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक राहत भरी खबर अल्मोड़ा से आ रही है जांच के लिए भेजे गए 6 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी हैै। जिला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार 8 अप्रैल को अल्मोड़ा से 6 लोगों की सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेज गए थे, आज शाम सभी लोगों की रिपोर्ट आ गयी है। सभी 6 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली। अल्मोड़ा से अभी तक 42 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके है। गुरुवार आज भी एक सैंपल जांच के लिए भेजा गया है. जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है. अभी तक 40 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव और 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
विश्वव्यापी कोरोना पूरे विश्व में दहशत मचा चुका है. देश में भी धीरे—धीरे कोरोना का संक्रमण बढ़ते जा रहा है. अल्मोड़ा में भी पूरा प्रशासनिक अमला कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम व लोगों के बचाव में जुटा हुआ है। चीन के वुहान शहर से फैली बीमारी कोविड 19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी घोषित किया जा चुका है। पूरे विश्व में 15,18,783 लोग कोविड—19 बीमारी की चपेट में आये है। 88,505 लोगों की मौत हो चुकी है वही 3,30,590 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके है। इस समय पूरे विश्व में 10,99,688 लोग इस बीमारी से पीड़ित है। इनमें से 1,051,609 कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आंशिक रूप से बीमार है। वही 48,079 लोगों की हालत गंभीर है। इस समय चीन में स्थिति नियंत्रण में है। वही इस अमेरिका इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित है। इटली और स्पेन में भी स्थिति बदतर ही है। कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. भारत में अभी तक कोराना के 5275 से अधिक केस सामने आए हैं, इसमें से 477 ठीक हो चुके हैं जबकि 169 लोगों को इस वायरस के संक्रमण के कारण जान गंवानी पड़ी है।

