उत्तराखण्ड मे कोरोना वायरस संक्रमितो की संख्या 42 पहुची।
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क
देहरादून। शनिवार को रुड़की, हरिद्वार के रहने वाले एक महिला और एक पुरुष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। दोनों में सक्रमण पाए जाने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 40 से बढ़कर 42 हो गई है। दोनों मरीजों व परिजनों को आइसोलेशन में रखा गया है। दो नए मामले आने के बाद हरिद्वार जिलें में सक्रमितों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई है। प्रदेश की पूरी रिपोर्ट शाम को आएगी लेकिन फिलहाल दो नए संक्रमित मरीज आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के तीन और मामले सामने आये थे। इनमें सैन्य अस्पताल की महिला चिकित्सक, एक जमाती और नौ महीने का एक बच्चा शामिल हैं। डाक्टर और बच्चा देहरादून जिले से हैं, जबकि जमाती उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का निवासी है।

