FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक ली।

न्यूज होम लाइव व्यूरो

पिथौरागढ़।गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण (COVID-19) के मध्यनजर लाॅकडाउन अवधि में कुछ विभागों में कार्य करने हेतु अनुमति प्रदान कर निर्माण आदि कार्यों को करने का प्राविधान किया गया है। इस सम्बन्ध में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में भारत सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई ताकि किसी भी प्रकार की दुविधा न रहे। जिलाधिकारी ने इन महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों को कार्य करने हेतु दो दिन के भीतर विभागीय स्तर पर कार्यों की रूपरेखा तैयार कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्य,कृषि आधारित, आर्थिकी से जुड़े मनरेगा कार्य, पशुपालन के कार्यों हेतु भारत सरकार की गाइड लाइन में छूट दी गई है इस हेतु संबंधित विभाग कार्यो को किए जाने हेतु विभागीय स्तर पर तैयारी कर कार्यों को प्रारम्भ करें।इस हेतु कार्य स्थल पर सामाजिक दूरी बनाए रखने,मास्क का प्रयोग करने के साथ ही अन्य मानकों का अनुपालन करना आवश्यकीय होगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु श्रमिकों की व्यवस्था जनपद स्तर पर ही की जानी है। जिसके लिये निर्माण एजेसियों एवं श्रमिकों के बीच परस्पर समन्वय आवश्यकीय होगा। बैठक  में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए कि वर्तमान में जो भी प्रमुख निर्माण कार्य अधूरे हैं,उन्हें पूर्ण किए जाने हेतु सभी तैयारियां पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें। इस हेतु संबंधित कार्य क्षेत्र में कार्य करने वाले मजदूरों, मशीनरी आदि की अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से ली जा सकती है। निर्माण कार्य स्थल तक मजदूरों के साथ ही विभिन्न निर्माण सामग्री ले जाने की भी अनुमति संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा दी जाएगी।
बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा लॉक डाउन के दौरान किए जाने वाले विभिन्न निर्माण कार्यों के संबंध में चर्चा की गई।जिसमें जिले में बीएडीपी अंतर्गत 87,मनरेगा के 1950,स्वास्थ्य विभाग के 9,पर्यटन के 3,पंचायतीराज के 198,पेयजल निगम के 10,जल संस्थान के 19,लोक निर्माण विभाग के 25 ,ग्रामीण निर्माण विभाग के 11,पी एम जी एस वाई के 14 कार्य करने के साथ ही कृषि विभाग द्वारा कृषि रसायन,बीज,उपकरण की आपूर्ति व वितरण के साथ ही इससे संबंधित निजी प्रतिष्ठान को खोले जाने हेतु अनुमति भी दिलानी कृषि विभाग का दायित्व होगा।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को नियमित निर्धारित प्रारूप में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वन्दना,जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग मनोहर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News