बोर्ड में पंजीकृत पात्र श्रमिकों को बोर्ड दे रहा 1000 की आर्थिक सहायता ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
रूद्रप्रयाग। श्रम परिवर्तन अधिकारी जयपाल ने जानकारी दी है कि कोविड वायरस महामारी के चलते बोर्ड में पंजीकृत पात्र श्रमिकों को बोर्ड द्वारा 1000 रुपये की आर्थिक सहायता डी बी टी के माध्यम से प्रदान की जा रही है। जनपद के ऐसे पंजीकृत पात्र निर्माण श्रमिक जो उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड जनपद रुद्रप्रयाग में पंजीकृत हो लेकिन कार्यालय स्तर पर बैंक एकाउंट, आई एफ एस सी कोड उपलब्ध नही कराए गए हो और सहायता प्राप्त नही हुई हो। ऐसे सभी श्रमिक अपने श्रमिक पंजीयन कार्ड की दोनों तरफ की प्रति , पासबुक की कॉपी 9627118310 नम्बर पर व्हाट्स एप कर दे, जिससे समयान्तर्गत सहायता राशि डी बी टी की जा सके।

