berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

पॉखू पुंगराऊ घाटी सानीगॉव विद्यालय में शिक्षक दम्पति ने 54 परिवारों को राशन बांटा।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल:-

बेरीनाग (पिथौरागढ) राजकीय प्राथमिक विद्यालय सानीगांव के प्रधानाध्यापक जीवन टम्टा एवं प्रधानाध्यापिका मीना टम्टा ने ग्राम सानीगाँव, विरग्वाली, कफल्टा एवं बमरेत के 54 असहाय एवं निर्धन परिवारों को  राशन वितरण  किया। अम्बेडकर आयोजन समिति बेरीनाग के कार्यों से प्रेरित होकर प्रधानाध्यापक ने जनहित में यह कदम उठाया उन्होने कहा जरूरतमंदें को सहयोग करके मुझे हर्ष हो रहा है  कष्ट की इस घड़ी में गरीबो की सेवा कर पाया हूँ। इस अवसर पर उपस्थित प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 नीरज कोहली ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव व सावधानियाँ बरतने को विस्तार से समझाया तथा बाहर से आने वाले व्यक्तियों से दूरी बनाये रखते हुए कोरोना को हराने के लिए सबको सामूहिक सहयोग करना होगा। अम्बेडकर आयोजन समिति के महामंत्री सुरेश टम्टा ने सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग एवं संक्रमित बीमारी से बचने के तरीके बताये तथा  कहा कि अभी भी दूरस्त क्षेत्रों के लोग जानकारी के अभाव में बीमारी से गम्भीर नहीं हैं, इसलिए अम्बेडकर आयोजन समिति बेरीनाग की टीम द्वारा नियमों का पालन करते हुए जन-जागरण अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र भ्रमण में अम्बेडकर आयोजन समिति टीम में महा सचिव सुरेश टम्टा, डॉ0 नीरज कोहली, नवीन चन्द्र आर्य ,सुरेन्द्र ग्वासीकोटी, एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार, सहित आदि कई लोग मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रामीणों शिक्षक दम्पति सहित डॉ0 अम्बेडकर आयोजन समिति का आभार जताया।

Share This News