जरूरत मंद तक खाद्यान्न किट बाटेंगे… विधायक मीना गंगोला
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉकडाउन कोरोना वाइरस महामारी बिमारी के दौरान विधायक मीना गंगोला ने विधानसभा क्षेत्र के बेरीनाग विकासखंड के गराऊ, शाहगराऊ, उडियारी, कांडे, बैठोली, जाखरावत, कालेटी, जगथली, ऐराड़ी,चौकोड़ी, बेलकोट, पिपलतड़ क्षेत्र के असहाय,जरूरत मंद,बिना राशन कार्ड धारक परिवारों को अपने खर्चे से खाद्यान्न किट वितरित किये। इस मौके पर उन्होने कहा वितरण कार्यक्रम इसी तरह लगातार विधानसभा क्षेत्र में चलता रहेगा।विधायक मीना गंगोला का लगातार प्रयास है कि विधानसभा में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति भूखा ना रहे। वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला ,मंडल अध्यक्ष दीपक धानिक ,जिला पंचायत सदस्य नंदन बाफिला ,महामन्त्री हरीश चुफाल ,निर्मला चुफाल क्षेत्र पंचायत सदस्य, भूप्पी कार्की जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि उडियारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता खड़क लाल साह ,प्रदीप मेहरा ,रमेश लाल वर्मा ,दरपान राम ,प्रधान ऐराड़ी भरत गैंडा ,प्रधान उडियारी, बैठोली,बेलकोट, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित राम ,मदन डोबाल ,जगदीश राम ,चंदन कार्की ,विशाल दीप कार्की ,रमेश पन्त ,विनय मोहन रावत आदि मौजूद रहे ।


