राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा ने दौलावलिया, रावल खेत में राशन वितरण किया।
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल
बेरीनाग (पिथौरागढ) लॉक डाउन के दौरान गुरूवार को समाज कल्याण अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा विधान सभा गंगोलीहाट के ग्राम पंचायत दौलावलिया, रावलखेत में गरीब ,असहाय, विधवा , दिव्यांग,जरूरत मंद लोगो को मास्क व राशन किट वितरित किया गया। राज्य दर्जा मंत्री टम्टा का राशन वितरण में ग्राम प्रधान संदीप कुमार , ग्रामीण मण्डल उपाध्यक्ष फकीर चावला ,क्षेत्र पंचायत सदस्य अरविन्द कुमार , ग्राम प्रधान रावलखेत रेखा देवी,भाजपा कार्यकर्ता दरपान सिंह , पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह, लाल सिंह प्रेम राम ,जसोद सिंह , दोलावलिया वन सरपंच भरत राम सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिससे दौलावलिया रावल खेत क्षेत्र की जनता ने राज्य दर्जा मंत्री फकीर राम टम्टा का आभार व्यक्त किया।

