गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने क्वारनटाइन सेंटरों पर जाकर प्रवासियो से मुलाकात की।
न्यूज होम लाइव उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गणाई। गांधीनगर (बासिखेत),वड्यूडा,डसीला खेत,भिनगड़ी, गणाई,सेराघाट, रामपुर आदि जगहों पर क्वारनटाइन सेंटरों पर जाकर बाहरी राज्यों से वापस आये प्रवासीयो से विधायक मीना गंगोला ने मुलाकात कर हाल-चाल जाना एवं मास्क,साबुन एवं सेनेटाइजर उपलब्ध कराए।और इस मौके पर उन्होने सभी को कोरोना संक्रमण की गंभीरता को लेने को कहा और उन्होने सभी से कोरंटाइन के दौरान अपनी सुरक्षा व ऐहतियात बरतने को कहा ।मौके पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र बनकोटी ,पूर्व मण्डल अध्यक्ष भूपेश बनकोटी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रघुवीर बनकोटी ,प्रधान सूरज बनकोटी,रज्जा बनकोटी,क्षेत्र पंचायत सदस्य बीरेन्द्र मेहता ,नीरज डसीला ,वरिष्ठ कार्यकर्ता गोपाल डसीला ,दीवान बनकोटी ,क्षेत्र पंचायत सदस्य राजू उपाध्याय ,महामंत्री मोहन जोशी ,जिला मंत्री अभिनेष बनकोटी ,भगवत शरण वर्मा , मीडिया प्रमुख दीपक चन्याल ,विनोद डसीला उपस्थित रहे।

