उत्तराखण्ड राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 298 हुई,
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून : कोरोना वायरस संक्रमण उत्तराखंड मे लगातार तेजी सेे बढ रहा है। उत्तराखंड के जनपद अल्मोड़ा में 05, जनपद चमोली में 03, जनपद चम्पावत में 01, जनपद देहरादून में 07, जनपद नैनीताल में 32, जनपद उधमसिंह नगर में 01, जनपद टिहरी गढ़वाल में 03 एवं जनपद पौड़ी गढ़वाल में 01 कोरोना के मामले सामने आये है. तो वहीँ प्राइवेट लैब में भी 01 कोरोना पोजेटिव आया है । जिसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 298 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार उत्तरखंड राज्य में 54 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। अब राज्य में कोरोना संक्रमित लोगो की संख्या 298 हो गयी है। अभी तक 56 कोरोना संक्रमित लोग उत्तराखंड राज्य में ठीक भी हो चुके है।

