उत्तराखण्ड मे कोरोना संक्रमितो का आंकडा पहुचा 317
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क:-
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमितो की संख्या लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आज साम तक संक्रमितो का आंकडा 317 तक पहुच गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शाम को जारी बुलेटिन के अनुसार, 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमे ऊधमसिंह नगर जिले में 8, देहरादून जिले में 4, चमोली में 5 और बागेश्वर जिले में 2 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। साथ ही अल्मोड़ा जिले में दो संक्रमित ठीक हुए हैं। आज दिन में जारी रिपोर्ट में भी 53 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। अब प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 317 तक जा पहुंचा है। इनमे से 58 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।

