एसडीएम तथा सीओ ने बिजली, पानी, सफाई का घूम-घूमकर लिया जायजा
न्यूज होम लाइव उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट:- वेद प्रकाश चतुर्वेदी जनपद जालौन
ईद के पर्व को लेकर धर्म गुरुओं की बैठक हुई
कालपी (जालौन) लॉक डॉउन के दौरान मोमिनों के प्रमुख पर्व ईद-उल-फित्र की व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम तथा सीओ ने इस्लामिक धर्म गुरुओं से मुलाकात की तथा कई स्थानों का घूम-घूमकर जायजा लिया।
रविवार को दरगाह खानकाह मोहम्मदिया के सज्जादा नशीन मौलाना सैयद गयासुद्दीन मियां, बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज मुहम्मद इरशाद, हाजी मुजीब अल्लामा के साथ उपजिलाधिकारी कौशल कुमार तथा सीओ राहुल पांडेय ने मुलाकात कर बैठक की। बैठक में कहा कि अलविदा जुमा तथा ईद की नमाज को पढ़ने के लिए पहले से अपील की जा चुकी है। सभी लोग अमल करेंगे। उपजिलाधिकारी ने कहा कि ईद के पर्व पर सोशल डिस्टेंस का पालन करें। प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। अगर कोई समस्या उत्पन्न हो तो अवगत कराएं प्रशासन मामले का तत्परता से निदान करेगा। इसी क्रम में कोतवाल मानिकचंद पटेल ने शाही ईदगाह प्रबंध कमेटी के सेकेट्री अब्दुल हसीब से गुफ्तगू की।शाम को खानकाह शरीफ मस्जिद के इमाम कारी अब्दुल रहूफ, दरगाह कमेटी के अध्यक्ष हाजी मदे खान आदि की मौजूदगी में कोतवाली परिसर में बैठक सम्पन्न हुई।एसडीएम ने कहा कि ईद के मौके पर बिजली, पानी तथा सफाई की पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा चुके हैं। कोतवाल मानिकचंद पटेल, इंस्पेक्टर क्राइम मनोज मिश्रा, एस एस आई दिनेश कुरील, टरनंनगं चौकी इंचार्ज कमल प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विनेश कुमार प्रजापति आदि लोगों कीद मौजूदगी रही।

