सोशल मीडिया पर कोरोना पॉजिटिव की मौत की झूठी खबर पोस्ट करने पर 4 लोगो पर हुई कार्ररवाही…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ कैलाश चन्याल की रिर्पोट
बेरीनाग। सोशल मीडिया के माध्यम से पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति की मृत्यु की गलत सूचना अफवाह को प्रसारित करने पर स्थानीय अभिसूचना इकाई एवं थाना बेरीनाग द्वारा भय का वातावरण बनाने वाले इस अफवाह फैलाने वालो भाष्कर जोशी, धन सिंह, ललित सिंह, तनुज चन्द्र के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत रु0 5000/- प्रत्येक व्यक्ति (कुल- 20000/-) का चालान किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी हेम पंत ने कहा सोशल मीडिया पर अफवाह को फैलाने वालो पर पुलिस द्वारा पर नजर रखी जा रही है तथा सनसनी फैलाने वाली भ्रामक / असत्य / सामाजिक सदभाव बिगाड़ने वाली / वर्ग विशेष के प्रति घृणा फैलाने वाली पोस्ट / टिप्पणी / वीडियो जारी करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही भी की जा रही है ।मौके पर हेम पन्त, नवीन तोमर, सुरेन्द्र दानू आदि मौजूद थे।

