कोटिना मन्दिर मे सौंदर्यीकरण के बाद की स्थानीय लोगों ने पूजा….
उत्तराखण्ड
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल….
बेरीनाग (पिथौरागढ) चौकोड़ी ऐराड़ी उडियारी के लोगो ने धार्मिक आस्था के केंद्र श्री कोटना मंदिर का निर्माण कार्य लॉकडाउन के दौरान किया गया , रविवार को पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ मंदिर परिसर की 1 किलोमीटर की परिधि में वृक्षारोपण के तहत 1000 वृक्ष रोपण करने तथा मंदिर पर क्षेत्र को 10 वर्षों के लिए माता रानी को समर्पित करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कोरोनावायरस के दौरान लॉकडाउन के चलते जहां विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक शिक्षण आदि संस्थान बंद थे वहीं चौकोड़ी, ऐराड़ी, उडियारी के युवाओं के द्वारा लॉक डाउन का उपयोग मंदिर के सौंदर्यीकरण पटालीकरण तथा विस्तारीकरण के लिए किया गया। इस पूरे कार्य में भारतीय सेना में सेवरत्त तथा सेवानिवृत्त जवानों का विशेष योगदान रहा जिसमें उडियारी के दीपक मेहरा, ऐराड़ी के हीरा सिंह गैड़ा, संरक्षक मंदिर कमेटी हयात सिंह मेहरा, दीपक उप्रेती,कार्की, मनोज मेहरा, गोल्डी खड़ायत,हरीश कोरंगा, ग्राम प्रधान ज्योति सानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल, समस्त शिक्षण संस्थानों प्रबंधक एवं होटल व्यवसायियों, व्यापारियों तथा बच्चों के सहयोग से सौंदर्यीकरण का कार्य किया है। रविवार आषाढ़ माह में मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा परंपरागत ढोल दमोह के साथ धार्मिक अनुष्ठान के बाद मंदिर परिक्षेत्र के एक किलोमीटर की परिधि में वन तथा वृक्षों को 10 वर्षों के लिए मां कोटना को समर्पित किया गया तथा लगभग 1000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य संकल्प लिया गया इस कार्य में ग्रामसभा चकोरी उडियारी ऐराड़ी आदि के सभी लोगों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। मां कोटना को नंदा देवी माता भगवती का रूप माना जाता है तथा सच्चे मन से मनोकामना मां गंगे पर पूर्ण होती है। कार्यक्रम में भारतीय सेना के हीरा सिंह गैड़ा, हरीश खाती, बलवंत सिंह मेहरा, रमेश जोशी जी, हयात सिंह मेहरा, हरीश चुफाल, दीपक उप्रेती, जीवन मेहता आदि लोग मौजूद रहे।

