उत्तराखंड के चंपावत जिले को मिली ,केंद्रीय विद्यालय खोलने की मिली मंजूरी….
दिल्ली
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
दिल्ली। उत्तराखंड चंपावत के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है जहां केंद्र के मानव संसाधन मंत्रालय ने उत्तराखण्ड के चंपावत जिले को केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी है जिससे अब चंपावत जैसे जिले में भी केंद्रीय विद्यालय खुलेगा और वहां बच्चों को एक अच्छे स्तर की पढ़ाई प्राप्त हो सकेगी। वही केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरयाल का आभार भी जताया जा रहा है आपको बता दें उत्तराखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी 3 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति दी गयी है।

