दूध से भरी लोडर ने जबरदस्त टक्कर मारी बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत..
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
रिपोर्ट:- वी॰पी॰ चतुर्वेदी जनपद जालौन।!
कुठौन्द जालौन तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है ,आज जनपद जालौन के कुठौंद थाना के कुठौंद कस्वे के आगे सलेमपुर तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार लोकनाथ कुशवाहा पुत्र सेवाराम निवासी भेषपाली थाना कुरारा जनपद हमीरपुर को दूध से भरी लोडर ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई हादसा देख कस्वे के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और वहां से निकलने वाले ट्रकों पर पथराव शुरू कर दिया किसी ने पुलिस को सूचना दी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा मय पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने स्थिति में को काबू में करने की बहुत कोशिश की जब स्थिति पर काबू नहीं पा सके तो उन्होंने सीओ जालौन सुबोध गौतम , थाना सिरसा कलार पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची तीनों थानों की पुलिस ने हालातों पर काबू पाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
इस संबंध में सीओ जालौन सुबोध गौतम नेबताया है मृतक लोकनाथ कुशवाहा अपनी बेटी के गांव सलेमपुर जा रहा थाग्राम के समीप पहुचने के पहले रोड पर तेज रफ्तार लोडर ने भीषण तसक्कर मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए उरई भेज दिया गया है और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

