FEATUREDGeneralHealthLatestNewsदेहरादून

मंगलवार को आए 97 नए संक्रमित, आंकड़ा पहुंचा 1942

उत्तराखंड-

न्यूज होम लाइव हैल्थ डैस्क

देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को कोरोना के बड़ी संख्या में संक्रमित मामले सामने आए हैं। दोपहर 3:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन में 67 नए मामले सामने आए, तो वही शाम 9:00 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन में 30 और नए मामले सामने आए हैं. मंगलवार को राज्य में कुल 97 नए मामले आए और कुल आंकड़ा 1942 में पहुंच गया है जबकि 25 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना वायरस को हराकर डिस्चार्ज होने वाले मरीजों की संख्या 1216 हो गई है. मंगलवार रात 9:00 बजे तक जो 30 कोरोना संक्रमित नए मामले आए हैं उनमें 19 मामले हरिद्वार के, 6 मामले देहरादून के, 4 मामले पौड़ी गढ़वाल से और 1 मामला उत्तरकाशी मिला है।

Share This News