अवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रेता पर रजगामार पुलिस की कार्यवाही…
न्यूज होम लाइव नेटवर्क छत्तीसगढ
रिर्पोट मुकेश भारती
कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा,अति. पुलिस अधीक्षक यू.उदय किरण, उप पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) राम गोपाल करियारे के मार्गदर्शन में सभी किस्म के अवैध कार्यो पर लगातार कार्यवाही की जा रही है,
इसी क्रम में रजगामार पुलिस को मुखबीर से प्राप्त सूचना पर गांजे का अवैध तस्करी की जा रही है इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और निर्देशन में चौकी प्रभारी रजगामार मयंक मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर ग्राम बुंदेली निवासी छोटेलाल पटवा पिता दुकालू पटवा उम्र 61 वर्ष साकिन खड़िया पारा बुंदेली के कब्जे से 2 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 12000 ₹ बरामद होने पर मादक पदार्थ को जप्त कर आरोपी छोटेलाल पटवा के विरुद्ध अपराध क्र 282/2020 धारा 20(बी) एन. डी. पी. एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर मान. नायालय भेजी गई । जहाँ से माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
भविष्य में भी वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस चौकी रजगामार द्वारा अवैध गतिविधियों पर इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

