FEATUREDGeneralHealthLatestNewsछत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के द्वारा अध्यक्ष श्री अजीत दास महन्त के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति शी-जिन्नपिंग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया …

न्यूज होम लाइव नेटवर्क छत्तीसगढ

रिर्पोट मुकेश भारती…

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के द्वारा अध्यक्ष श्री अजीत दास महन्त के नेतृत्व में चीन के राष्ट्रपति शी-जिन्नपिंग का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व गलवान घाटी में चीनी सैनिकों द्वारा भारतीय सीमा में घुसते हुए कायरता पूर्वक भारतीय सैनिकों पर हमला किया जिससे भारत के सैन्य कमांडर सहित सेना के जवान शहीद हुए।ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से मांग की गई कि चीन की इस कायरतापूर्ण हरकत के लिए कड़ा रुख अपनाएँ,इस संकट की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस भी साथ है।।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष मिश्रा,जनपद सदस्य नंदकुमार कँवर,ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता मो.आवेश कुरैशी,गोपी लाल सार्थी,युवा कांग्रेस रामपुर विधानसभा उपाध्यक्ष आशीष महन्त,गुलाब वैष्णव,आशुतोष वैष्णव सहित अन्य कांग्रेसी अपस्थित थे।

Share This News