उत्तराखण्ड मे मानसून की दस्तक के साथ ही कई जिलो में भारी बारिश की चेतावनी…
देहरादून- उत्तराखंड में मानसून के दस्तक देेेने के साथ ही मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया गया है ।मौसम विभाग के अनूसार राज्य के 7 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून को मानसून राज्य के कुछ जिलों में दस्तक दे सकता है। राज्य में 23 जून से मानसून सक्रिय हो जाएगा। अगले आने वाले दिनो में लगातार बरसात भरा मौसम रहने के अनुमान लगाये गए हैं। 22 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, पौड़ी, देहरादून और बागेश्वर जिले में दोपहर बाद बरसात हो सकती है। इसके अलावा 23 और 24 जून को देहरादून नैनीताल बागेश्वर पिथौरागढ़ में भारी बरसात होने की संभावनाएं है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बर्षा व तेज वर्षा होने के आसार है।

