FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

मुनस्यारी-मिलम में वैली ब्रिज टूटा, आवाजाही ठप..

न्यूज होम लाइव नेटवर्क



पिथौरागढ। मुनस्यारी-मिलम सड़क पर बना वैली ब्रिज टूट गया। पुल टूटने से कई गांवों का सड़क संपर्क कट गया, पोकलैंड मशीन ले जा रहे ट्राले के भार अधिक होने से पुल टूट गया। पुल के टूटने से ट्राला व पोललैंड मशीन पुल के साथ ही नदी में गिर गये। इस दुर्घटना में ट्राला चालक व पोकलैंड ऑपरेटर को गंभीर चोट आई हैं, जिनका मुनस्यारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सोमवार मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण के लिए एक ट्राले में यूके 04 सीबी 5138 पोकलैंड मशीन ले जायी जा रही थी सेनरगाड़ नदी पर बने वैली ब्रिज पर ट्राला जैसे ही गुजरा वैली ब्रिज पोकलैंड का भार सहन नहीं कर सका और भरभरा कर टूट गया ब्रिज के टूूूूटते ही ट्राला व पोकलैंड नदी में समा गया। हादसे के समय ट्राले में चालक गोधन सिंह अल्मोड़ा व पोकलैंड ऑपरेटर लकविंदर सिंह पंजाब शामिल थे। दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों का मुनस्यारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुल टूटने से मुनस्यारी के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित धापा, लिलम, साई पोलो, बुई, पातो, जिमीघाट, कुरी जिमिया, मिलम, पाछू, गनघर, लास्पा, ल्वा, बुरफू, बिल्जू, रेलकोट सहित कई गांवों का सड़क संपर्क पूरी तरह कट गया है।

Share This News