berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग धरमघर हस्तनिर्मित राखिया बनाकर समय का सदुपयोग कर रही है हिमांशी।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

बेरीनाग जहाँ एक ओर बाजार देशी विदेशी राखियो से पटे पढे हो ऐसे मे यहाँ के लोगो की हाथ की बनी राखियाँ भी बाजार में आ रही है। यहाँ बात हो रही है घरमधर बेरीनाग की रहने वाली हिमांशी पाठक के हुनर की हिमाशी कॉलेज की छात्रा है महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन में हिमांशी ने समय का सदुपयोग करने के लिए अपने पसंदीदा काम को बढ़ावा देने की सोची । हिमासी ने क्राफ्ट को बढावा देने के साथ्‍ ही अखवार व गत्ते। की पेटी से कई उपयोगी सामान व राखियाँ बनायी । उन्होने अपनी बनी इन राखियो को सोशल मीडिया मे शेयर की तो लोगो को इनकी हाथ से बनी राखिया पसंद आ गयी और लोगो की माँग आना शुरू हो गई , रक्षा बंधन से पूर्व हिमांशी 200 से अधिक राखिया बेच चुकी है । कम लागत मे तैयार हो रही विभिन्न प्रकार की राखिया पांच रूपये से लेकर 25 रूपये तक बेची जा रही है।

Share This News