FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री की लोकवाणी रेडियोवार्ता का प्रसारण 13 सितंबर को।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क छत्तीसगढ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर — मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार “समावेशी विकास, आपकी आस” विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। इस संबंध में कोई भी व्यक्ति आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 25, 26 एवं 27 अगस्त को अपरान्ह 03:00 से 04:00 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकाॅर्ड करा सकते हैं।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की दसवीं कड़ी का प्रसारण 13 सितंबर को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे तक होगा I

Share This News