FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandदेहरादून

टिहरी गढ़वाल में भूकम्प के झटके महसूस किये गये,

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

देहरादून। उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले में मंगलवार शाम करीब सवा 6 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.4 थी। भूकंप की तीव्रता कम होने के चलते कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की अभी तक कोई सूचना नहीं है।अभी तक भूकंप के केंद्र का भी पता नहीं लग पाया है। बता दें कि बीते 13 अप्रैल को उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 थी।

Share This News