berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग संगौड़ नायल बनतोली बंद मोटर मार्ग को खोले जाने व सडक का आगणन बनाये जाने की माँग को लेकर सहायक अभियन्ता को सौपा ज्ञापन।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग के संगौड़ नायल बनतोली मोटर मार्ग विगत एक माह से बन्द है । तथा इस सड़क की हालत अत्यन्त जर्जर हो चुकी है । जिससे आम जनता का चलना अत्यधिक परेशानी का सबक बनते जा रहा है । साथ ही पिथौरागढ़ जिले की एक मात्र चाय फैक्ट्री जो कुछ माह पूर्व लगी थी ,सडक के बन्द होने से बंद होने के कगार में है । जिसमें लगे कामगारों को भी कोरोना काल में रोजगार नहीं मिल पा रहा है,आज काग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दीपक नेवलिया ने लोनिवि के सहायक अभियन्ता केएस नेगी को ज्ञापन देकर सडक को खोले जाने की माँग की है ।जिससे कि उक्त सड़क को कंकरीट एवं डामरीकरण हेतु आंगड़न स्वीकृत करवाने की की माँग की है । मौके पर दीपक नेवलिया सुमित धारियाल,पदी सिह,सदानन्द,हर्सित कुमार,सचिन मेहरा समेत कई लोग सामिल रहे।

Share This News