FEATUREDGeneralLatestNewsछत्तीसगढ़

हाथ ना मिलाकर नमस्ते करें — राजनाथ सिंह।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क छत्तीसगढ

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

मास्को (रुस) — भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एससीओ की बैठक में शामिल होने तीनदिवसीय दौरे पर रुस पहुँचे हैं। जहाँ रूस की रक्षा सेना की इकाईयों के प्रतिनिधि प्रोटोकॉल के अनुरुप उनका गरिमापूर्ण स्वागत करते नजर आये। भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सभी के पास पहुँचकर अभिवादन स्वीकार करने लगे। तभी एक अधिकारी ने हाथ बढ़ाकर मिलाने की कोशिश की। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने तुरंत टोका और याद दिलाया –“कोरोना काल है.. नमस्ते करिये”। इसके बाद अधिकारी ने तुरंत हाथ जोड़कर नमस्ते किया। कोरोना काल में रूस यात्रा में रक्षामंत्री सिंह रूसी अधिकारियों से हाथ मिलाने के बजाय हाथ जोड़कर पारंपरिक नमस्ते करते नजर आ रहे हैं।

Share This News