मौसम विभाग ने चेतावनी मध्यम गर्जना के साथ वर्षा की संभावना जताई है।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
देहरादून । मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के सभी जिलों के लिए राहत भरी खबर दी है । उत्तराखंड के चार जिलों में हल्की से मध्यम बरसात होने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है तथा मौसम विभाग ने किसी भी तरह की कोई भी चेतावनी नहीं जारी करते हुए हल्की से मध्यम गर्जना के साथ वर्षा की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून ने शुक्रवार को अपने नियमित मौसम बुलेटिन मे शाम को बताया कि पौड़ी, पिथौरागढ़ चंपावत वं नैनीताल, जनपदों में कहीं-कहीं तथा कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम गर्जन के साथ बरसात हो सकती है जबकि बागेश्वर, चमोली,हरिद्वार,अल्मोड़ा , ऊधमसिंहनगर, देहरादून टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग जनपदों में बादल छाए रहेंगे।

