बेरीनाग पेट्रोल पम्प में मिलावटी तेल की शिकायत पर पेट्रोल पम्प के सैम्पल जाँच के लिये भेजे।
बेरीनाग न्यूज होम लाइव नेेटवर्क टीम..
बेरीनाग: बेरीनाग के एक पेट्रोल पंप से मिलावटी तेल बेचे जाने की शिकायत पर एसडीएम अभय प्रताप सिह ने पंप पहुच कर जानकारी ली और पेट्रोल और डीजल के सैंपल भर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को नगर के भट्टीगाँव निवासी जगदीश राम ने अपने बुलौरो में डीजल भरवाया। यहॉ से पिथौरागढ चलने पर बुलोरो आधे रास्ते मे ही बंद हो गयी। वाहन मालिक ने मैकेनिक बुलाया। जांच करने पर पता चला कि डीजल में पानी मिला हुआ है। मैकेनिक ने वाहन से पानी मिला डीजल निकाला। वाहन मालिक ने इसकी शिकायत एसडीएम अभय प्रताप सिह से की। एसडीएम ने खाद्य निरीक्षक अरूण खुल्वे को साथ लेकर पंप पहुचे और उन्होंने तेल के सैंपल लिए और सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। एसडीएम ने कहा कि जांच में मिलावट की पुष्टि हुई तो इस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मौके पर नायब तहसीलदार हिमाशु जोशी,गोविन्द गिरी गोस्वामी सहित टैक्सी यूनियन के अशोक पंत , राजेन्द् प्रसाद पंत सुनील रौतेला,मोहित, भाष्कर जोशी,चंदू पंत,प्रकाश,मनीष पंत,आदि कई लोग मौजूद रहे।


