पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन की पहल पर कुमाऊँ क्रिकेट के जिला एसोसिएशन नैनीताल,व ज़िला अल्मोडा के पदाधिकारियों ने भी सहयोग हेतु बढ़ाये हाथ-
न्यूज होम लाइव नेेटवर्क टीम के साथ दीपक जोशी की रिर्पोट
पिथौरागड़ के विकास खण्ड कनालीछीना के ख्वाकोट ग्राम रेंकोट निवासी अंतराष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर राजेन्द्र सिंह धामी 2019 मै काठमांडू नेपाल मे आयोजित अंतराष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता मै भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके है जिसमे उन्होंने भारत सहित नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान की टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें भारत ने बांग्लादेश को पराजित कर जीत दर्ज की वहीं पिथोरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि दिव्यांग धामी जनपद के युवा एवं उदीयमान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं उमेश जोशी की पहल पर कुमाऊँ जनपद के जिला पदाधिकारियों ने इस क्रिकेटर के सहयोग के लिए हाथ बढ़ाया, एवं उत्तराखण्ड अपैक्स कॉउंसिल के सदस्य दीपक मेहराजी को साथ लेकर उनके घर जाकर उनकी आर्थिक स्थिति से अवगत कराया एवं क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के सचिव श्री महिम वर्मा जी से सहयोग हेतु श्री धामी की फ़ोन द्वारा वार्ता कराई गई, श्री वर्मा जी द्वारा सहयोग का भरोसा दिलवाया गया।
पिथोरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चन्द्र जोशी द्वारा सहयोग राशि पन्द्रह हजार मात्र का चेक एवं अपैक्स के सदस्य दीपक मेहरा जी व जिला नैनीताल के पदाधिकारी श्रीकिशन अनेरिया व कमल पपनै जी द्वारा पचास हजार मात्र एवं जिला अल्मोड़ा के सचिव श्री हर्ष गोयल जी द्वारा इग्यारह हजार मात्र की सहयोग राशि श्री धामी के घर जाकर प्रदान की पिथोरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि पिथोरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारीगण ही नही वरन पूरा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड श्री धामी के साथ है। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, दिनेश भट्ट, शौभित पांडेय,सी.ई.ओ.अभिषेक जोशी, कापड़ी , मल , प्रकाश दिगारी , बलवंत वाफिला उपस्थित थे।


