बेरीनाग छात्र संगठन ने परीक्षा प्रमोट को लेकर बैंक चौराहा पर क्रमिक अनशन किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल…
बेरीनाग महाविद्यालय छात्र संगठन ने गुरुवार को बैंक चौराहे के पास कोविड 19महामारी के चलते कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा कार्यक्रम के विरोध मैं आज छात्रसंघ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा आज क्रमिक अनशन किया गया जिसमे छात्रसंघ एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम वर्ष को अगली कक्षा मैं प्रमोशन और अंतिम वर्ष/सेमेस्टर की परीक्षाएं असाइनमेंट के आधार पर की जाए करके इन मांगों को लेकर क्रमिक अनशन जारी है तथा जल्द ही मांगें पूरी ना होने पर उग्र आंदोलन करने के बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशशन की होगी तथा विश्वविद्यालय प्रशाशन,उच्च शिक्षा मंत्रालय एवं उत्तराखण्ड सरकार को बौखलाए छात्रसंघ एवं आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है ,जो छात्रसंघ अध्यक्ष कमलेश राठौर के नेतृत्व मैं किया गया जिसमें छात्रसंघ अध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही मांगें पूरी ना होने पर छात्रहितों के लिए उग्र आंदोलन करेंगे वहीं महासचिव रोशन कुमार का कहना है कि परीक्षाओं के संबंध मैं बनी असमंजस की स्तिथि को जल्द ही स्पस्ट करने की बात कही है स्पष्ट ना होने पर आमरण अनशन करने की बात कही है,यहां उपस्तिथ महासचिव रोशन कुमार ,उपाध्यक्ष-राकेश कुमार,उपसचिव कमल कार्की,पूर्व उपसचिव सुमित कुमार,सचिन,दीपक,राहुल,हिमांशु,कमलेश कोहली सहित आदि छात्र मौजूद रहे।

