FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल ने पिथौरागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ़। आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के केन्द्रीय पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल ने पिथौरागढ़ विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने पार्टी की रीति और नीति पर वार्ता करते हुए कहा कि 2022 में आप आमजन के मूददों पर चुनाव लड़ेगी और उत्तराखण्ड मॉडल तैयार करेगी। बैठक में कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ली।
आप विधानसभा प्रभारी सुषील खत्री के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार स्थित कार्यालय में बैठक की गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक दीवान सिंह नयाल ने पार्टी और संगठन की रूप रेखा पर विस्तारपूर्वक बात कही । उन्होंने कहा कि राश्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल जी के कार्यो से आज दिल्ली ने पूरे देष में ईमानदार राजनीति करने वालों को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के आम आदमी के मूद्दे आज भी हाषिये में हैं। उन्होंने कहा कि षिक्षा, रोजगार, बिजली, सड़क, पेयजल, पलायन जैसे मूददों पर भाजपा-कांग्रेस ने यहां की भोली-भाली जनता को पिछले 20 सालों से ठगने का काम किया है। उन्होंने रिटायर उपमंडल अभियन्ता व पर्वतारोही तथा ट्रेड यूनियन के नेता पुरूमल सिंह धर्मषक्तू, पूर्व सैनिक युवा पंकज ज्ञयाला, डा. लोकेष जोषी, अषोक पाण्डे, राकेष आर्या सहित कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम में एड. आलोक चौधरी, सूचना कार्यक्रम प्रभारी सुरेष जोषी, षंकर राम, इमरान अली, गिरीष जोषी, कोर्डिनेटर गोविन्द बिश्ट, लक्ष्मण सिंह बिश्ट सहित कई लोग मौजूद रहे।

बॉक्स- केंद्रीय पर्यवेक्षक दिवान सिंह नयाल की अनुमति से युवा पंकज ज्ञयाला को यूथ प्रभारी की जिम्मेदारी व डा. लोकेष जोषी को आक्सीमीटर अभियान के संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनें ही युवाओं ने पार्टी के काम-काज को पूरी ईमादारी के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Share This News