berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

अन्नजन विकास योजना को तहत बेरीनाग ब्लाक मे पहले जनहित सेंण्टर का शुभारम्भ क्षेत्र प्रमुख श्रीमती विनीता बाफिला के द्वारा किया गया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

बेरीनाग। अन्नजन विकास योजना को तहत बेरीनाग ब्लाक मे पहले जनहित सेंण्टर का शुभारम्भ क्षेत्र प्रमुख श्रीमती विनीता बाफिला के द्वारा किया गया।
देश की सत्तर प्रतिशत गरीब जनता को दैनिक उपभोग के सामान को बाजार मूल्य से कम दाम पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार से अनुबंधित जनहित ट्रस्ट के माध्यम से चलायी जा रही योजना से बड़ी संख्या मे लोगो को फायदा होगा।

योजना के पिथौरागढ़ जिला परियोजना अधिकारी महेश पाल ने बताया कि जनहित ट्रस्ट द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को पूरे देश मे संचालित करने की कार्ययोजना तैयार की गयी है। पिथौरागढ जिले मे मातृ शक्ति सहकारिता बेरीनाग से डीपो को संचालित कर रही है।योजना के तहत हर पंचायत,वार्ड और नगर क्षेत्र मे प्रत्येक दो हजार की आबादी के बीच एक जनहित सेंण्टर खोला जाना है जहां से जनता को सस्ता राशन उपलब्ध कराया जायेगा।
जिले मे योजना के प्रथम चरण मे सोलह जनहित सेंण्टरो को लाइसेंस उपलब्ध कराया गया है जिनका संचालन सीघ्र शुरु कर दिया जायेगा और भविष्य मे सभी आठ ब्लाकों मे लगभग डेढ़ सौ सेंण्टर खोलने की योजना बनायी जा रही है।

प्रत्येक सेंण्टर पर राशन कार्ड धारक का संस्था के साथ आनलाइन रजिस्ट्रेशन कर प्रतिमाह दाल,चावल,तेल,मसाले,साबुन,नमक,चीनी,चायपत्ती आदि सामान को वितरण हेतु बाजार मूल्य से कम दरों पर उपलब्ध कराया जायेगा और इन सेंण्टरो पर स्थानीय ग्रामीण उत्पादो को भी किसानो से उचित मूल्य पर खरीद कर बाजार उपलब्ध कराया जाना है।

ब्लाक प्रमुख विनीता बाफिला ने बेरीनाग ब्लाक के पहले जनहित सेंण्टर का उद्घाटन करते हुये कहा कि यह जन कल्याणकारी योजना गरीब जनता के लिऐ वरदान साबित होगी।बाफिला ने जनहित ट्रस्ट द्वारा चलायी जा रही योजना की सराहना करते हुये कहा कि हर नागरिक को अन्न का अधिकार पहले मिले और कोई भी नागरिक भूख से ना मरे। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी महेश पाल,ब्लाक मैनेजर गिरीश पंत,मातृ शक्ति सहकारिता की अध्यक्षा गंगा अस्वाल,पिथौरागढ़ जिला डीपो होल्डर विजय पंत,जिला पंचायत सदस्य नन्दन सिह बाफिला,क्षेत्र पंचायत दिवान सिह धामी,ग्राम प्रधान कुन्दन बोरा,राजेन्द्र भौर्याल,सामाजिक कार्यकर्ता दान सिह बोरा,लक्षमण कार्की,हिमांशु बोरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This News