ग्रोथ सेंटर संचालक आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खडे हो सकें तथा अगले पांच साल में इनकी आय 50 हजार तक हो इस ओर हमें पंचवर्षीय योजना के तर्ज पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करना होगा,
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी….
बागेश्वर के ग्रोथ सेंटर संचालक आत्मविश्वास के साथ अपने पैरों पर खडे हो सकें तथा अगले पांच साल में इनकी आय 50 हजार तक हो इस ओर हमें पंचवर्षीय योजना के तर्ज पर लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य करना होगा, यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सूबे में संचालित ग्रोथ सेंटरों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों से कही। उन्होने कहा कि ग्रोथ सेंटरों की स्थापना से उनके संचालकों में आत्मविश्वास बडा हैं इस आत्मविश्वास को और बढ़ाना हैं, इसलिए यह जरूरी हैं कि उन्हें ग्रोथ सेंटर के संचालन में जो भी समस्यायें आती हैं, उन समस्याओं का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाय इसके लिए जिलाधिकारी ग्रोथ सेंटरों में स्वयं जाकर वहां आने वाली समस्याओं का निस्तारण करें। तथा उनके उत्पादों की अॉनलार्इन मार्केटिंग की व्यवस्था की जाए। मा0 मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके उत्पादों की पहुंच बाजार तक हो इसके लिए उचित प्रबंधन किये जाय तथा उत्पादों की ब्रांडिंग के लिए अपने-अपने स्तर से लोगो का प्रयोग किया जाय। उन्होने कहा कि सभी ग्रोथ सेंटर, बिक्रीऔर मुनाफे का लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। उन्होने कहा कि सभी ग्रोथ सेंटरों से जुड़े लोगों के स्किल डेवलपमेंट की भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रोथ सेंटरों के उत्पादों की सीजनल ही नहीं बल्कि नियमित बिक्री सुनिश्चित की जाए। आसपास के कुछ ग्रोथ सेंटरों को मिलाकर एक पिकअप वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा सकती है। इससे यातायात लागत कम होगी। ग्रोथ सेंटर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल का अच्छा उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के उत्पादों के लिए एक अम्ब्रेला ब्रांड बनाया जाए। इसके अंतर्गत अन्य ब्रांड भी चलते रहेंगे। इसके लिए दक्ष विशेषज्ञों की सहायता ली जाए। इसके लिए उत्तराखण्ड के उत्पादों की विशेषता, सम्भावित मार्केट आदि का पूरा अध्ययन किया जाए। ब्रांड का नाम इस प्रकार से हो जिसमें उत्तराखण्ड की फीलिंग आए। उद्योग विभाग इसे क्रियान्वित करेगा। जनपद बागेश्वर की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डी0डी0पंत ने मा0 मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जनपद बागेश्वर में 08 ग्रोथ सेंटर स्वीकृति है, जिसमें से 05 ग्रोथ सेंटर क्रियाशील है तथा शेष पर कार्यवाही गतिमान हैं। उन्होने बताया कि जनपद में जलागम के ग्रोथ सेंटर एग्री बिजनेश ग्रोथ सेंटर शामा में कीवी से जैम, जूस, चटनी तथा बुरांश से स्क्वेश, व मसाला, आचार इत्यादि बनाया जाता हैं जिसका शुद्ध लाभ रूपया 2,53,632, आजीविका के बेकरी पर आधारित ग्रोथ सेंटर मुनार कपकोट में मडुवा बिस्कुट, नमकीन, लड्डू, फेन मरोल, चौलार्इ बिस्कुट, मक्का बिस्कुट आदि उत्पादन बनायें जाते हैं जिसका शुद्ध लाभ रूपया 1,16100 तथा फल आधारित ग्रोथ सेंटर गरूड में लहसूचन, मिर्च, तिमल, आम, आंवला, मिक्स,नीबू, अदरख, कटहल, भरवा मिर्च और करेला का आचार, तथा बुरांश, आंवला तथा माल्टा का स्क्वेश बनाया जा रहा है, जिसका शुद्ध लाभ रूपया 102564, ग्राम्य विकास विभाग के मसाला पर आधारित ग्रोथ सेंटर असों कपकोट में हल्दी, मिर्च तथा धनिया आदि उत्पाद हैं जिसका शुद्ध लाभ रूपया 50380 तथा कृषि विभाग के कृषि उत्पाद ग्रोथ सेंटर खाती में धान कुटार्इ, तेल पिरार्इ, आटा पिसार्इ, मसाला पिसार्इ, आचार मुरब्बा चिप्स नमकीन आदि उत्पादों पर कार्य किया जा रहा हैं। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के एग्री बिजनेश ग्रोथ सेंटर शामा की संचालिका श्रीमती धना कोरंगा से बात की और उनसे फीडबैक लिया। उन्होने बताया गया कि ग्रोथ सेंटर प्रारम्भ होने से उनसे जुड़े ग्रामीणों और महिलाओं की आय में बढ़ोतरी हुर्इ है। धीरे-धीरे उत्पादों को बाजार भी मिलता जा रहा है। स्थानीय लोग ग्रोथ सेंटरों सेजुड़ने के लिए आगे आ रहे हैं। वीसी में महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, अपर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी वी0पी0मौर्या, महाप्रबंध डेयरी देवेन्द्र काण्डपाल, सहायक प्रबंधक आजीविका राहुल कुमार मिश्रा, ग्रोथ सेंटर सचालिका श्रीमती धना कोरंगा, भवान सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं अन्य ग्रोथ सेंटर संचालक मौजूद रहें।


