berinagFEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhuttarakhand

विधायक गंगोला ने किया पहाड़ी रसोई रेस्टोरेंट का शुभारम्भ….

विधायक गंगोला ने किया पहाड़ी रसोई रेस्टोरेंट का शुभारम्भ….

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ महेश पाल की रिर्पोट….

नाबार्ड के द्वारा निधि संस्था के सहयोग से गठित मातृशक्ति स्वायत्त सहकारिता के किसान संगठन ने पहाड़ी उत्पादों से तैयार रसोई का शुभारम्भ किया है।

बेरीनाग के उडियारी गांव मे खोली गयी यही पहाड़ी रसोई किसान संगठन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह संचालित करेंगे।
सहकारिता की अध्यक्षा गंगा अस्वाल ने बताया कि महिला किसानों के स्वयं सहायता समूह की महिलाऐ इस रसोई को संचालित करेंगी।यहां पर पर्यटको के स्वाद अनुसार भट्ट,गहद की दाल,मसूर के डुब्के,मढवा,मक्का व चावल की रोटी,स्थानीय हरी शब्जियां,कढ़ी-चावल सहित अन्य पहाड़ी उत्पाद परोसे जायेंगे।

विधायक गंगोला ने सहकारिता से जुड़े किसान संगठन के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि यह क्षेत्र के बेरोजगारो के लिऐ एक मिशाल है कि कैसे हम अपने संसाधनों से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।

उद्घाटन समारोह मे क्षेत्र प्रमुख विनीता बाफिला,मंण्डल अध्यक्ष दीपक धानिक,गोकुल गंगोला,नीरु कार्की,विजय पंत,सुन्दर सिह,मनोज कार्की,मनोज मेहरा आदि लोग उपस्थित रहे।

Share This News