FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ फिर हुआ गुलदार का हमला ,बाल बाल बची महिला ।

पिथौरागढ न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता  दीपक जोशी  

 

ब्रेकिंग पिथौरागढ़ फिर हुआ गुलदार का हमला ,बाल बाल बची महिला ।


पिथौरागढ़ जनपद में नहीं थम रहा गुलदार का हमला लगातार विगत महिनों में जनपद पिथौरागढ़ में गुलदार सक्रिय दिख रहा है आये दिन लोगो मे जानलेवा हमला कर रहा है ,वहीं आज ग्रांम सभा पूनेडी में गुलदार ने खेत में घास काट रही महिला सुनीता फुलेरा पर अचानक हमला कर दिया और लहूलुहान कर दिया महिला की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोगों ने बचाव कर गुलदार को भगा दिया और महिला को तत्काल जिला अस्पताल ले आये जहां उपचार किया जा रहा है ।


वहीं दूसरी ओर वन विभाग व प्रभागीय अधिकारी वन की घोर लापरवाही व मनमानी एवं हटधर्मिता से खिन्न होकर आज मंगलवार दिनांक 20 अक्टूबर को पूर्व विधायक मयूख महर जी वन विभाग कार्यालय में निम्न मांगो हेतु अनिश्चित कालीन धरने पर बैठें –
20 सितंबर को आदमखोर गुलदार द्वारा मारे गए मडे गांव निवासी भूपेंद्र सौन के परिवार को मुआवजा देने की बात कही


इस दौरान आदमखोर गुलदार द्वारा जगह जगह पर गंभीर रूप से घायल किए गए छेत्र वासियों को जायज मुआवजा देने व लंबे समय से छेत्र में अपना आतंक बनाए हुए आदमखोर गुलदार को शिकारी बुलाकर मारने व जगह जगह पिंजरा लगवाने की मांग की है ।

Share This News