FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsuttarakhandउत्तराखंडउधमसिंह नगर

बंगाली समाज के युवाओं ने जलाया अपना जाति प्रमाण पत्र जिसमें पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी अंकिता है ।

बंगाली समाज के युवाओं ने जलाया अपना जाति प्रमाण पत्र जिसमें पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी अंकिता है ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच ने सितारगंज तहसील में बंगाली समुदाय के विभिन्न मुद्दों को लेकर एसडीएम मुक्ता मिश्रा जी को ज्ञापन सौंपकर, सितारगंज सिडकुल अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में सितारगंज सिडकुल चौराहा पर सैकड़ों के संख्या में बंगाली समाज के युवाओं ने अपना-अपना सैकड़ों जाति प्रमाण पत्र जलाकर सरकार से अपना आक्रोश व्यक्त कराएं और जाति प्रमाण पत्र में जल्द संशोधन ना होने पर बंगाली समुदाय उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी पिछले 2 साल पहले अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच और बंगाली समुदाय के वरिष्ठ व्यक्ति को के नेतृत्व में अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच ने मुख्यमंत्री और अजय भट्ट जी और भगत सिंह कोश्यारी जी को ज्ञापन सौंपा था और उसके तुरंत बाद कई मंचों से मुख्यमंत्री और अजय भट्ट जी ने यहां तक घोषणा किया है कि बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से पूरी पाकिस्तान के साथ हटा दिया गया है कुछ समय के लिए रुद्रपुर तहसील से भी जाति प्रमाण पत्र से पूरी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द हटा दिया गया था परंतु जैसे ही है। एनआरसी और नागरिक संशोधन कानून की मुहिम जैसे देर हुई तुरंत तहसील से पुनः उसी प्रकार की जाति प्रमाण पत्र बंगाली समुदाय को देना शुरू कर दिया जिसके अंदर पूरी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द अंकित था अगर यह सब जल्दी नहीं हटा तो अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास और अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के नानकमत्ता अध्यक्ष सूरज जी ने जल्द से जल्द बंगाली समुदाय को लेकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है अगर बंगाली समुदाय को उनका अधिकार नहीं दिया गया तो रास्ते पर उतार कर बंगाली समुदाय सरकार का विरोध करेगी और जिस सरकार को बंगाली समुदाय बना सकती है उसको दोबारा पटल पर ला सकती है यह भी चेतावनी अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच द्वारा दिया गया है।। और बंगाली समुदाय के सभी जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि राजनीतिक दल छोड़कर धरातल पर बंगाली समुदाय के आंदोलन पर हिस्सा लें।।
40 वर्षों से तराई में रह रहे बंगाली समुदाय आरक्षण की मांग कर रहे हैं परंतु बंगाली समुदाय को कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में हमेशा लूटते आई है जिस कारण उनके अधिकार कभी पूर्ण नहीं हो पाए।।
आक्रोश जताते हुए नानकमत्ता के प्रभारी जतिन मलिक ने सरकार को आने वाले टाइम के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए यह कहा कि अगर हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं होती तो तू फोटो का बहिष्कार भी हम बंगाली समुदाय के लोग करेंगे।।
बंगाली समुदाय के विभिन्न ने मांग बंगाली समुदाय को आरक्षण दिया जाए बंगाली समुदाय के जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तानी बांग्लादेशी शब्द जो अंकित है उसको हटाया जाए बंगाली समुदाय को बंगाली पहुंच क्षेत्र में बांग्ला भाषा का दर्जा दिया जाए और 23 जनवरी के दिन उत्तराखंड और पूरे भारत के अंदर सुभाष चंद्र बोस की जयंती के दिन अवकाश घोषित किया जाए 2 अक्टूबर की तरह इस सभी मांगों को लेकर अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच कई वर्षों से आंदोलन कर रहा है और जरूरत पड़ी तो आगे भी करता रहेगा।।।
और कई वर्षों से भारत की जनता पार्टी बंगाली समुदाय को आरक्षण देने की मांग कर रही है परंतु धरातल पर कोई कार्य नहीं कर रही है सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रही है भारतीय जनता पार्टी इस परिपेक्ष में अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा अगर सरकार बंगाली समुदाय की बात नहीं मानेगी तो जल्द ही सरकार के खिलाफ बंगाली क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जाएगा।।
अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के सभी पदाधिकारियों ने सितारगंज में एक आक्रोश रैली निकाली जिसमे बंगाली समुदाय के विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी की गई।।
इस उपलक्ष में उपस्थित थे अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास, सूरज, जतिन मलिक, प्रदीप, जय देव, सागर विश्वास, देवेश विश्वास, राकेश विश्वास, राजीव दास, संजीव दास, अनीमा मंडल, नीता मंडल, पीहू मजूमदार, सोनू, अक्षय विश्वास, सूरज मिस्त्री, अभिषेक हालदार, अमित विश्वास, मिथुन पहाड़, अमित विश्वास, राजा हालदार , आशीष मलिक, देवेश मलिक आदि लोग उपस्थित थे।।

Share This News