धरमघर माझखेत मोटर मार्ग में एक जेसीबी मशीन के गहरी खाई में गिर जाने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क…

धरमघर माझखेत मोटर मार्ग में एक जेसीबी मशीन के गहरी खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई बताया जा रहा है कि मरने वाले जेसीबी का ऑपरेटर व एक अन्य मजदूर शामिल है इसके अलावा 2 लोग घायल हुए हैं जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब धरमघर से पहले माजखेत-चुचेर मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।काम खत्म करने के बाद पांच मजदूर जेसीबी से घर लौट रहे थे। करीब सात बजे खोगीना बैंड के पास मार्ग सकरा होने से जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में विमलेश व काíतक नाम के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

