berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

पोस्ताला के जंगल में आग से दो हेक्टेयर वन भूमि खाक।

पोस्ताला के जंगल में आग से दो हेक्टेयर वन भूमि खाक

 

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम….

बेरीनाग। बेरीनाग स्थित पोस्ताला के जंगल में आग से करीब दो हेक्टेयर वन भूमि खाक हो गई है। हालांकि मौके पर वन विभाग की टीम ने आग बुझाने का काम शुरु कर दिया। शनिवार को बेरीनाग स्थित पोस्ताला के जंगल में अज्ञात कारणों से भीषण आग फैल गई। जंगल से धुंआ उठता देख स्थानीय लोगों में दहशत मच गई। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है। हालांकि टीम के पहुंचने तक करीब दो हेक्टेयर वन भूमि खाक हो चुकी थी। आग बुझाने वाली टीम में रेंजर चन्द्रा मेहरा, वन बीट अधिकारी ज्योति वर्मा, शुभम पाठक, ठाकुर सिंह, बहादुर राम, चंदन कोरंगा मौजूद रहे।

Share This News