FEATUREDGeneralLatestNewsppझारखंड

बरवाअड्डा के 250 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन।

बरवाअड्डा के 250 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता उमेश चौबे..

धनबाद। ह्यूमैनिटी ग्रुप बरवाअड्डा ने अपने सेवा अभियान हर जरूरतमंदों के साथ ह्यूमैनिटी ग्रुप का हाथ के तहत मंगलवार को बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर परिसर में फिनोलेक्स कंपनी ने करीब 250 जरूरतमंद असहाय गरीब परिवारों के बीच चावल, दाल, आटा, तेल, सूजी, साबुन, नमक, मसाले इत्यादि 19 प्रकार खाद्य सामग्री से भरे राशन कीट बोरी का वितरण किया। इसमें बरवाअड्डा क्षेत्र के ढुढ़वाडीह, शिमलाटांड़ व अजबडीह के रहनेवाले 40 मल्हार परिवार भी शामिल थे। इन सभी को राशन सामग्री के साथ-साथ मास्क तथा सैनिटाइजर भी दिए गए। मौके पर अतिथि मुखिया कल्पना देवी, अशोक मंडल, मुकेश महतो, रंजन कुमार, राजकुमार मंडल, सुमित मंडल, मंजीत मंडल, निमाई गोप, मंसूर आलम, अजय राय समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share This News