बेरीनाग–त्यौहारों के समय भी बेरीनाग में सभी एटीएम मशीन बने सो पीस ।
बेरीनाग–त्यौहारों के समय भी बेरीनाग में सभी एटीएम मशीन बने सो पीस ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम..
बेरीनाग नगर मे भारतीय स्टेट बैंक के दो एटीएम लगे है लेकिन इनमे से पैसा नही निकल रहा है बिगत चार माह पूर्व मे भी ब्यापारियों द्वारा इस बारे मे शाखा प्रवंधक से इसकी सिकायत की थी तो शाखा प्रवंधक ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत किया गया है जल्दी ही स्टेट बैंक के पास वाला एटीएम ठीक कर दिया जायेगा। लेकिन बिगत दो वर्ष से खराब चल रही मशीन को आज तक ठीक नही किया गया है ।वही दूसरा एटीएम भी त्यौहारों के समय भी खराब पडा है ब्यापार संघ महासचिव हरीश बाफिला ने बताया कि लोग दूर दराज गाँवो से एटीएम के भरोसे बाजार मे आते है और यहा आकर उन्हे खाली हाथ वापस लौटना पड रहा है । इससे ब्यापार मे भी फर्क पड रहा है ।जबकि बैंक द्वारा ग्राहकों के खाते से एटीएम का शुल्क काटा जा रहा है यदि जल्दी दोनो एटीएम मशीनो को ठीक नही किया गया तो सभी ब्यापारी आन्दोलन के लिए बाध्य होगे।


