अरईल दीगरपट्टी गाँव में दो दिवसीय प्रवासी श्रमिक प्रशिक्षण संपन्न
अरईल दीगरपट्टी गाँव में दो दिवसीय प्रवासी श्रमिक प्रशिक्षण संपन्न

रिर्पोट पुनीत मिश्र।
बस्ती। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड, क्षेत्रीय निदेशालय गोरखपुर द्वारा दो दिवसीय ग्रामीण व प्रवासी श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बनकटी ब्लॉक के अरईल दीगरपट्टी ग्राम में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रमिक शिक्षा अधिकारी एस०एफ० हसन ने सम्बोधित करते हुए बताया कि श्रमिकों के हक व अधिकार के लिए श्रम कानून बनाया है। इसके तहत अपनी सुविधाओं के बारे में जान सकते हैं। सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसका आंकलन कर वाजिब मांग उठा सकते हैं। उन्होंने कहा हमेशा अपने आप को नशे से दूर रखना चाहिए। इससे हम अपने परिवार को खुशहाल बना सकते हैं। अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहिए। इससे वे शिक्षित होकर उच्च पद पर जाकर परिवार की आर्थिक स्थिति को भविष्य में सुधार सकें। अतिथि वक्ता श्री नवनीत मिश्र ने श्रमिकों को कोविड-19 की पालना हेतु जागरूक किया एवं श्रमिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों में जीवन यापन करते हुए कैसे सरकार की योजनाओं का लाभ लें इस बारे में विस्तार से बताया। अथितिवक्ता योगेन्द्र यादव ने ग्रामीण व असंगठित श्रमिकों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए एवं स्वयं को आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया। प्रशिक्षण आयोजक श्री अंजनी कुमार राय ने उपस्थित जनों से श्रमिक कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताते हुए उसका लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में पचासो प्रवासी महिला पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया।

