बेरीनाग नगर के वार्ड तीन भट्टीगांव टीस्टेट जमुना नगर के महिलाओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है
बेरीनाग नगर के वार्ड तीन भट्टीगांव टीस्टेट जमुना नगर के महिलाओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
न्यूज होम लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल

जमुना नगर के महिलाओं का कहना है । पूर्व में बनी मण्डी परिषद भट्टीगांव जमुना नगर सड़क को छिन के धार से क्वैराली ग्राम सभा तक जिला परिषद मार्ग जो पूर्व नक्से में स्थापित है।
वही शाह जनरल स्टोर दुकान से जा रही सड़क में लोगों द्वारा अतिक्रमण भी कर दिया है, और पूर्व में चार पहिया वाहन के लिए जगह थी। वही अब दो पहिया वाहन को चलाना भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है वही पैदल चलने वाले लोगों के भी हाल है।
इस क्षेत्र की महिलाओं ने उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है जेसीबी मशीन द्वारा सड़क को समतलीकरण और सुधारे ग्रहण की मांग की है। इस दौरान हीरा कठायत,हेमा महरा,सरिता कार्की, देवकी देवी, दीपा देवी, मंजू देवी, ललिता पंत ,पूजा देवी, लक्ष्मी देवी, लीला देवी, ममता, भावना पंत , चंद्रा पन्त, सरोजनी बाफिला, राशि बोरा, आशा पन्त सहित कई महिला मौजूद थे।

