almoraFEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhand

कफल्टा में दोस्त से मिलने जा रहे युवक की कार गहरी खाई में जा गिरी हादसे में युवक की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-

अल्मोड़ा- के सल्ट के कफल्टा में दोस्त से मिलने जा रहे युवक की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में युवक की मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक पीरुमदारा रामनगर के हिम्मतपुर के रहने वाले 49 वर्षीय सुरेंद्र सिंह नेगी रविवार की शाम को अपनी कार से पीपना सल्ट ब्लॉक में रहने वाले अपने दोस्त से मिलने निकले और रात को वापस घर नहीं लौटे, बताया जा रहा है कि वापसी के समय कफल्टा गांव के पास सुरेंद्र सिंह की कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी, अंदेशा जताया जा रहा है कि ठंड और चोट के कारण सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई लेकिन घटना की जानकारी सोमवार को पता चली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Share This News