FEATUREDGeneralLatestNewsuttarakhandउत्तराखंडराज्यहरिद्वार

हरिद्वार रेल लाइन के दोहरीकरण के ट्रायल रन के दौरान हादसा

हरिद्वार रेल लाइन के दोहरीकरण के ट्रायल रन के दौरान हादसा, चार लोगों की मौत….
——-


न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-

हरिद्वार में गुरुवार को रेलवे ट्रैक के ट्रायल के दौरान एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें 4 लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई है। यहां पर रेलवे लाइन की दोहरीकरण के बाद ट्रेन ट्रायल रन पर थी लेकिन इसी दौरान बड़ा हादसा हो गया जिसमें ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ट्रायल से पहले क्षेत्र में किसी भी तरह का अनाउंसमेंट नहीं करवाया गया जिसके कारण ये हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद पुलिस और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जिलाधिकारी को मजिस्ट्रेट स्तर पर जांच करने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर कंला में गुरुवार शाम को ट्रायल के लिए चलाई गई ट्रेन ने चार लोगों की जान ले ली। हादसे का शिकार हुए चारों लोग कौन थे, कहां के रहने वाले थे और रेलवे ट्रैक पर क्या कर रहे थे, कोई जानकारी नहीं है और उनकी पहचान भी नहीं हो सकी है। उनके शव के क्षत-विक्षत टुकड़े पड़े हुए थे। पुलिसकर्मियों ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

Share This News