उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आया भूंकप
उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आया भूंकप।
————————–
न्यूज होम लाइव नेटवर्कः-
बागेश्वर – शुक्रवार को बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। 10 से 15 सेकंड तक इन झटकों को महसूस किया गया। इसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही बताया जा रहा है।
भूकंप के चलते जानमाल के नुकसान को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस बारे में आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वहीं भंकंप की सूचना फैलने के बाद हड़कंप मचा गया। उत्तराखण्ड में भूकंप के लिहाज से अति संवेदनशील जोन पांच व संवेदनशील जोन चार में आता है। रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिला शामिल हैं। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं।


