चमोली। पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न गाँवों में जाकर आयोजित की गई ग्राम चौपाल दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां, स्थानीय जनता को किया गया जागरूक।
ड
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
चमोली। पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न गाँवों में जाकर आयोजित की गई ग्राम चौपाल दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां, स्थानीय जनता को किया गया जागरूक किया

पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी श्री विमल प्रसाद महोदय के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10-01-2021 को जनपद पुलिस द्वारा ग्राम- रैतोली, ग्राम- गाँवली,चौकी लँगासू,ग्राम- सिरौली/मंडल,कस्बा पांडुकेश्वर,तपोवन, ग्राम पनती, ग्राम सलना* आदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों को कोरोना संक्रमण से बचने हेतु कोरोना अनुरूप व्यवहारों का पालन करने (सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने) संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी,साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ/कन्या भ्रूण हत्या/ सोशल मीडिया फ्रॉड/एटीएम फ्रॉड/ साईबर अपराध/ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव/नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने /घरेलू हिंसा/यातायात नियमों का पालन/ महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा उपस्थित सभी ग्रामवासियों को जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क वितरित किये गए।
पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया व मास्क पहने गये। पुलिस द्वारा प्रत्येक रविवार को निरन्तर एक-2 गांव में ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का जनहित में आयोजन जारी रहेगा ।

