FEATUREDGeneralHealthLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

सी एम ओ कार्यालय में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में प्रथम वैक्सीन का टीका मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी डी जोशी तथा जिला चिकित्सालय में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में डॉक्टर मुन्ना लाल ने लगाया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी :–

बागेश्वर में कोविड 19 वेक्सिनेशन का कार्य जिलाधिकारी विनीत कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक शुरू कर लिया गया है। जिसमें सी एम ओ कार्यालय में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में प्रथम वैक्सीन का टीका मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी डी जोशी तथा जिला चिकित्सालय में बनाये गए वैक्सिनेशन सेंटर में डॉक्टर मुन्ना लाल ने लगाया। कोविड 19 वैक्सिनेशन के लिये सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों में भारी उत्साह दिख रहा है जो टीकाकरण के लिए वेटिंग रूम में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। सी.एम.ओ. बी.डी. जोशी को जिलाधिकारी विनित कुमार ने टीकाकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी व्यवस्थाये चाक चौकस की गयी है।

Share This News