FEATUREDGeneralHealthLatestNewsppराजस्थानराज्य

बस में करंट आने से बस में सवार यात्रियों में से 6 लोगों की मौत।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

जालोर (राजस्थान)।रविवार की सुबह राजस्थान से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां जालोर जिले के महेशपुरा गांव में देर रात एक दर्दनाक हादसा होने से लोग सकते में हैं। रात के समय यात्रियों से भरी एक बस बिजली के तार की चपेट में आ गई। बस में करंट आने से बस में सवार यात्रियों में से 6 लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे में 6 गंभीर घायलों को जालौर से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जालोर जिले के महेशपुर गांव में भीषण हादसा हुआ है। यात्रियों की दो बसें रास्ता भटकीं और एक गांव में पहुंच गई। वहां रास्ते में बिजली के तार झूलते देख ड्राइवर ने बस रोक दी। बस का कंडक्टर या खलासी बस की छत पर पहुंचा और एक डंडे की मदद से बिजली के तार को ऊपर उठा कर बस को निकालने की कोशिश की जा रही थी।

इसी दौरान डंडे से बिजली का तार झटक कर कंडक्टर के गले में अटक गया। जिससे कंडक्टर और बस में करंट दौड़ गया। कंटक्टर मौके पर ही झुलस गया। जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त बस में मौजूद अन्य यात्रियों को भी करंट लगा। इधर बस ने आग पकड़ ली और एक बस आग में जल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच गई है। एक डेड बॉडी बस से बाहर निकाली जा चुकी है कई अन्य यात्रियों की मौत की भी आशंका है। पुलिस प्रशासन ने बस कंडक्टर और ड्राइवर की मौत की पुष्टि की है। जबकि अन्य घायलों को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

 

Share This News