मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने नई निजता नीति तीन माह के लिए टाली।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-
नई दिल्ली। दुनिया भर में विरोध बढ़ने के बाद मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने नई निजता नीति तीन माह के लिए टाल दी है। आलोचनाओं से घिरी फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी ने पॉलिसी अपडेट की योजना 15 मई तक बढ़ाते हुए कहा कि इससे नीति के बारे में उपभोक्ताओं को जानने और समीक्षा करने का ज्यादा वक्त मिलेगा। पहले 8 फरवरी तक उपभोक्ताओं को नई नीति को अनिवार्य रूप से मानना था। अमेरिकी कंपनी व्हाट्सएप ने परिवार के साथ साझा संदेश की निजता या गोपनीयता पर असर नहीं पड़ेगा। इस विवाद के बाद भारत सरकार भी कंपनी की नीति में बदलाव की समीक्षा कर रही थी।भारत में व्हाट्सएप के लगभग 40 करोड़ उपभोक्ता हैं।

